पुंछ। मौसम विभाग की जम्मू संभाग के अन्य जिलों की ही तरह पुंछ में शनिवार को भारी बारिश,भूस्खलन एवं बादल फटने की भविष्यवाणी एवं चेतावनी के बावजूद दिन भर धूप खिली रही। जिससे लोगों को भारी गर्मी का आभास होता रहा। वहीं देर शाम करीब साढ़े चार बजे पुंछ नगर सहित पूरे जिले में आसमान पर काले घने बादल छा गए। इस बीच जिला प्रशासन की तरफ से मौसम विभाग की लोगोें को सतर्क रहने एवं नदी नालों से दूर रहने के निर्देश जारी किए हैं। संवाद