पुंछ। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय जम्मू ने बुधवार को श्रीकृष्ण चंद्र मेमोरियल डिग्री कॉलेज ग्राउंड के नए सभागार परिसर में तीन दिवसीय मोबाइल पासपोर्ट वैन सेवा शिविर का आयोजन किया। सहायक आयुक्त राजस्व मोहम्मद सईद और एएसपी मोहन लाल ने उपनिदेशक रोजगार अब्दुल मजीद तांत्रे, विदेश मंत्रालय के विशेष कार्याधिकारी सुनील खार और अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में इस शिविर का उद्घाटन किया। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय जम्मू के अतिरिक्त मुख्य कार्याधिकारी और विशेष कार्याधिकारी ने कहा कि यह शिविर पुंछ जिले के उन निवासियों के लिए आयोजित किया गया है जिन्होंने आधिकारिक वेबसाइट www.passportindia.gov.in के माध्यम से अपॉइंटमेंट बुक किया है। उन्होंने बताया कि पासपोर्ट वैन सेवा के तीन दिवसीय प्रवास (12 से 14 नवंबर) के दौरान आवेदकों को चयनित स्लॉट के अनुसार सेवाएं प्रदान की जाएंगी। संवाद