पुंछ में हाकी के 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजित हाकी मुकाबलों की विजेता टीम को सम्मानित करते मुख्
भारतीय हॉकी के 100 गौरवशाली वर्षों के उपलक्ष्य में हॉकी मैचों का आयोजन
पुंछ। महिला वर्ग के मैच में शाम लाल हॉकी क्लब ने स्टेडियम इलेवन को 2-1 जबकि पुरुष वर्ग में पुंछ स्मैशर्स ने पुंछ इलेवन को 4-2 गोल से हराया। जम्मू और कश्मीर के तत्वावधान में शुक्रवार देर शाम को शाम लाल हॉकी क्लब पुंछ और पीएचएचसी ने सिंथेटिक हॉकी ग्राउंड में भारतीय हॉकी के 100 वर्ष पूरे होने पर विशेष हॉकी मैच करवाए गए।
मैचों का संचालन सावल अहमद, नवजोत सिंह और जसप्रीत कौर ने किया। मुख्य अतिथि एएसपी मोहन शर्मा ने कहा कि भारतीय हॉकी की 100 साल की यात्रा ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरी है। इसमें आठ ओलंपिक स्वर्ण पदक शामिल हैं। हाल के वर्षों में भारतीय हॉकी ने टोक्यो और पेरिस ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीत के साथ पुनरुत्थान का अनुभव किया है। इस अवसर हॉकी जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एडवोकेट संजीव कुमार ने उपस्थित लोगों को हॉकी जम्मू-कश्मीर के तत्वावधान में जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में मनाए जाने वाले इस ऐतिहासिक आयोजन के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर केवल कृष्ण, राजिंदर सिंह तूफान, सरबजीत सिंह, दलीप लूथरा, पवन कुमार, रुचिका शर्मा, नवजोत सिंह, सावल अहमद (सभी हॉकी कोच), नुसरत शाह, परवेज अहमद, गुरजोत सिंह और जसप्रीत कौर उपस्थित रहे।