फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: कंगारू क्लब को हराकर हिल व्यू टीम क्वार्टर टीम फाइनल में पहुंची

Wed, 05 Nov 2025 02:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
पुंछ ​के गांव जलास में कृष्णा घाटी प्रिमिया लीग के तीसरे दिन मैन आफ दा मैच को पुस्कार प्रदान कर - फोटो : Samvad
विज्ञापन
जिले के गांव जलास में सेना की तरफ से आयोजित कृष्णा घाटी प्रीमियर लीग दो का तीसरा दिन
विज्ञापन

गलैमरस क्लब ने बिसमिल्लाह क्लब को 126 रन से हराया
पुंछ। जिले के गांव जलास में सेना की तरफ से आयोजित कराए जा रहे कृष्णा घाटी प्रीमियर ली दो में मंगलवार को तीसरे दिन भी दो मैच आयोजित किए गए। जिनमें गलैमरस क्लब ने बिसमिल्लाह क्लब को 126 रन से और हिल व्यू क्लब ने कंगारू क्लब को 59 रन से हराया। जिसके साथ ही हिल व्यू क्लब ने क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। आज पहला मैच ग्लैमरस क्रिकेट क्लब बनाम बिस्मिल्लाह क्रिकेट क्लब खेला गया। जिसमें ग्लैमरस क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 172 रन बनाए। जिसके जवाब में बिस्मिल्लाह क्रिकेट क्लब 15 ओवर में मात्र 46/6 रन ही बना सका।जिससे गलैमरस क्लब ने 126 रनों से मैच जीत लिया। मोहम्मद उमर को 36 गेंदों में 61 रन बनाने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा मैच हिल व्यू क्लब बनाम कंगारू क्रिकेट क्लब खेला गया। हिल व्यू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15वें ओवर में 153 रन बनाए। जिसके जवाब में कंगारू क्रिकेट क्लब ने 15 ओवर में 94 रन ही बना पाया। जिससे हिल व्यू क्लब ने 59 रनों से मैच जीत लिया आकिब मीर को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैन ऑफ द मैच आने वालों को पांच पांच हजार रुपये नकद और स्मृति चिह्न भेंट किए गए। इस अवसर पर आयोजन समिति के सचिव परवेज मलिक अफरीदी ने बताया कि हिल व्यू क्रिकेट क्लब क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें