फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: कुलगाम ने जीती प्रतियोगिता

Tue, 28 Oct 2025 02:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
पुंछ में यूटी स्तर लड़कियों के अंतर17 वर्ष आयुवर्ग क्रिकेट मुकाबलों की विजेता कुलगाम जिले के ​ख
विज्ञापन
पुंछ। जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर से लड़कियों के यूटी स्तर के अंतर 17 वर्ष आयुवर्ग क्रिकेट के फाइनल मुकाबले सोमवार देर शाम को पुंछ के स्पोर्ट्स स्टेडियम में करवाए गए। श्रीनगर को 7 विकेट से हराकर कुलगाम ने प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। कुलगाम ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। श्रीनगर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 93 रन बनाए। इसका पीछा करते हुए कुलगाम ने 11 ओवर में सात विकेट से मैच जीत लिया। इस मैच में परवेज मलिक अफरीदी और अमन शर्मा ने अंपायरिंग की।
विज्ञापन

विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर मुख्य अतिथि ने विभाग के प्रयासों की सराहना की। यहां राजेंद्र सिंह तुफान, प्रेम प्रकाश लुथरा और सरला बख्शी माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें