फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: श्रीनगर, कुलगाम, डोडा और पुंछ की टीमों ने जीते क्रिकेट मैच

Mon, 27 Oct 2025 01:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
पुंछ के स्पोर्र्टस स्टेडियम में आयोजित किए जा रहे लडकियों के अंतर 17वर्ष आयू वर्ग क्रिकेट मुकाब - फोटो : हैदरगढ़ प्रेमदास कुटी पर श्रीरामचरितमानस संत सम्मेलन।
विज्ञापन
लड़कियों के अंतर 17वर्ष में दूसरे दिन श्रीनगर, कुलगाम, डोडा और पुंछ जिले ने विजय प्राप्त की
विज्ञापन

पुंछ। नगर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग की तरफ से लड़कियों के अंतर 17 आयु वर्ग यूटी स्तरीय क्रिकेट मुकाबलों के दूसरे दिन श्रीनगर, कुलगाम, डोडा और पुंछ जिले ने जीत हासिल की। पहला मैच उधमपुर और श्रीनगर के बीच खेला गया। उधमपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 6 विकेट गवांकर 129 रन बनाए। श्रीनगर ने 3 विकेट गंवाकर 130 रन बनाकर 7 विकेट से जीत हासिल की। दूसरा मैच अनंतनाग और कुलगाम के बीच खेला गया। इसमें जिला अनंतनाग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 86 रन बनाए। कुलगाम ने 15 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 87 रन बनाकर मैच जीत लिया। तीसरा मैच डोडा और शोपियां के बीच खेला गया। शोपियां ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 77 रन बनाए। डोडा ने 6.5 ओवर में बिना किसी विकेट को गंवाए मैच जीत लिया। अंतिम मैच पुंछ और बांदीपोरा के बीच खेला गया। इसमें जिला बांदीपोरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 117 रन बनाए। पुंछ ने 14.2 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 7 विकेट से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें