पुंछ में नियंत्रण रेखा पर कृष्णा घाटी प्रिमियर लीग दो के विजेता एल ओ सी कल्ब को पुरूस्कार देते
पुंछ में कृष्णा घाटी प्रीमियर लीग दो संपन्न, 16 कोर कमांडर ने प्रदान किए पुरस्कार
पुंछ। जिले में भारतीय सेना की नंगी टेकरी बटालियन की तरफ से भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना की चौकियों के सामने आयोजित कराई जा रही कृष्णा घाटी प्रीमियर लीग दो शुक्रवार देर शाम को संपन्न हो गई। इसके फाइनल में पंजाल वॉरियर्स को 14 रनों से हराकर एलओसी क्लब दूसरी बार भी विजेता बन गया जबकि सज्जाद शेख को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दोपहर बाद गांव जलास स्थित मैदान में फाइनल मैच आयोजित किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में दर्शक उपस्थित हुए। इस फाइनल मैच एवं पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता कृष्णा घाटी ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर अमित ने की जबकि सेना की 25 इंफैन्ट्री डवीजन के जी ओ सी मेजर जनरल कोशिक मुखर्जी और सेना की 16 कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल पीके मिश्रा इसके मुख्य अतिथि रहे और विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों, मैन ऑफ द मैच, बेस्ट बैटसमैन, बेस्ट बाॅलर आदि को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।