फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकाला नगर कीर्तन

Mon, 03 Nov 2025 01:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
पुंछ में गुरू नानक देव प्रकाशोत्सव के उपल्क्ष में निकाले गए नगर कीर्तन में भाग लेती संगत
विज्ञापन
पुंछ। गुरु नानक देव प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से रविवार को गुरुद्वारा सिंह सभा से नगर कीर्तन निकाला गया। इसमें जिला गुरुद्धारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान नरेंद्र सिंह और डेरा संतपुरा नंगाली साहब के महंत मंजीत सिंह की अगुवाई में हजारों की संख्या में सिख संगत, महिला, बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों के साथ अन्य समुदायों के लोगों ने भाग लिया। नगर कीर्तन में सबसे आगे पांच प्यारे और गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी चल रही थी। इसके पीछे ढोल की थाप पर तलवारबाजी के करतब दिखाते निहंग सिंहों के जत्थे चल रहे थे और उसके पीछे गुरु की महिमा का गुणगान करते संगत चल रही थी। गुरुद्वारा सिंह सभा से शुरू हुआ यह नगर कीर्तन नगर के विभिन्न क्षेत्रों से होता हुआ देर शाम गुरुद्वारा सिंह सभा पहुंच कर संपन्न हुआ। संवाद

पुंछ में गुरू नानक देव प्रकाशोत्सव के उपल्क्ष में निकाले गए नगर कीर्तन में भाग लेती संगत

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें