पुंछ। मेंढर से शनिवार को सामाजिक संगठनों एवं युवाओं ने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों को दो ट्रक राहत सामग्री भेजी। इस अवसर पर गणमान्य नागरिक, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। राहत सामग्री एकत्रित करने में जुटे युवाओं राजा महमूद खान, ताहिर अली मिर्जा, सिकंदर खान और लाल हुसैन ने बताया कि इन दो ट्रकों में खाने-पीने की वस्तुओं के साथ इंसान की जरूरत का हर समान है। इस अवसर पर युवाओं ने कहा कि आज से ही हम मेंढर के कालाबान के जमीन धंसने से पीड़ितों के लिए भी राहत समग्री एकत्रित करने का अभियान शुरू किया जा रहा है। संवाद