फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पीएम श्री हाई स्कूल दिगवार के बच्चों ने निकाली नशा विरोधी जागरूकता रैली

विज्ञापन
पुंछ में भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के पी एम श्री हाई स्कूल दिगवार मलदयाला में नशा विरोधी रैल
विज्ञापन
पुंछ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नशा मुक्त भारत अभियान के पांच वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देश भर की ही तरह पुंछ में भी मंगलवार को भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित पीएम श्री गर्ल्स हाई स्कूल दिगवार मलदयालां में नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम किया गया। नियंत्रण रेखा पर स्थित अन्य स्कूलों के बच्चों एवं शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के कार्यकारी हैडमास्टर चंद्रमोहन जग्गी और गतिविधि प्रमुख दर्शन भारती ने की, जबकि जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी मुख्तार मन्हास इसके मुख्य अतिथि रहे हैं। यहां वक्ताओं को नशामुक्त भारत अभियान के बारे में जानकारी दी और उसके उपरांत मुख्य शिक्षा अधिकारी ने नशा विरोधी जागरूकता रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही बच्चे लोगों को नशीली वस्तुओं से दूर रहने का आह्वान करते हुए नियंत्रण रेखा के आस पास के क्षेत्रों का चक्कर लगाते हुए दोबारा स्कूल लौटे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें