फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पुलिस ने लोरन और पुंछ में थाना दिवस मनाया

Mon, 01 Dec 2025 01:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
पुंछ थाने में थाना दिवस के उपरांत पुलिस अ​धिकारी एंव नागरिक
विज्ञापन
पुंछ। जिला पुलिस पुंछ ने रविवार को पुलिस स्टेशन पुंछ और पुलिस स्टेशन लोरन के अधिकार क्षेत्र के गांव चिखड़ी में थाना दिवस का आयोजन किया गया। इसमें एएसपी पुंछ मोहन शर्मा, डीएसपी हेडक्वार्टर नीरज शर्मा, डीएसपी ऑपरेशन अजहर अमीन और एसएचओ नावीद अंजुम ने स्थानीय लोगों के साथ मुलाकात एवं बातचीत करते हुए लोगों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनने के साथ उन्हें उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। पुलिस अधिकारियों ने युवाओं ने नशे से दूर रहने और नशीले पदार्थों के खतरों के बारे में जागरूक करते हुए नशा तस्करों से सावधान रहने और नशा-मुक्त समाज बनाने में पुलिस की कोशिशों में शामिल होने की अपील की। साथ ही युवाओं को साइबर सुरक्षा, सामाजिक जिम्मेदारी और करियर के बारे में भी जागरूक किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें