पुंछ में नैशनल कानफ्रैंस के पदाधिकारी राज्यसभा की तीन सीटों पर पार्टी की जीत का जश्न मनाते हुए
पुंछ। जम्मू कश्मीर में कल राज्य सभा की चार सीटों पर हुए चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस ने तीन सीटों पर विजय हासिल करने की खुशी में शनिवार को देर शाम परेड पार्क में जश्न मनाया। इसमें दर्जनों की संख्या में पार्टी पदाधिकारियों ने भाग लिया। सभी ने ढोल की थाप पर नाचकर जीत की खुशी मनाई। इस मौके पर पार्टी आलाकमान और विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी। इस अवसर पर शहजाद खान, बाग हुसैन राठोड़, नसीर हुसैन शाह, राजू ठाकुर, परविंदर सिंह का कहना है कि नेशनल कॉन्फ्रेंस के तीन राज्यसभा सांसद जीतने से जम्मू कश्मीर के लोगों के कई मसले हल होंगे। संवाद