पुंछ में श्री कृष्ण जन्माष्टी की शोभायात्रा में भगवान की झांकी
पुंछ। जिला सनातन धर्म सभा की तरफ से शनिवार शाम को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शोभायात्रा निकाली गई। इसमें नगर के सभी मंदिरों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों की दर्जनों झांकियों के साथ हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। इससे पहले तीन से पांच बजे के बीच गीता भवन में जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में प्रवचन एंव कीर्तन का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला सनातन धर्मसभा के प्रधान क्षेत्रपाल शर्मा और सदस्य अजय कुमार भल्ला ने की। इसमें एसएसपी शफकत हुसैन और डीसी अशोक शर्मा मुख्य अतिथि रहे। संवाद