पुंछ के कालाबन में जमीन धंसने से क्षतिग्रस्त हो रहे मकान। संवाद
100 घरों के लोग हुए विस्थापित करीब 70 मकान क्षतिग्रस्त, लोगों में भय का माहाैल
पुंछ। जिले के उपजिला मेंढर के कालाबन में एक हफते बाद भी जमीन धंसने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को भी इलाके के आधा दर्जन घरों में दरारें पड़ने के मामले सामने आए हैं।
इसके चलते अब तक गांव के 100 से अधिक घरों में रहने वाले लोग घर छोड़कर विस्थापित हो गए हैं। अब तक गांव में करीब 70 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इससे पूरे कालाबन में भय का माहाैल व्याप्त है। हालांकि प्रशासन एवं सरकार पीड़ितों की हर संभव सहायता में लगी हुई है।