पुंछ को कश्मीर से जोडने वाली मुगलरोड पर वाहनों की आवाजाही बड़ने पर बारिश के बीच वाहनों की कतार
पुंछ। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से मुगलरोड पर वाहनों की आवाजाही में भारी बढ़ोतरी हो गई है। इस मार्ग पर जहां पहले एक दिन में 200 वाहनों की आवाजाही होती थी अब एक दिन में 2,000 से अधिक वाहनों की आवाजाही हो रही है। मुगलरोड पर सबसे अधिक वाहनों की आवाजाही रविवार को दर्ज की गई। एक दिन में जिले की तरफ से छोटे-बड़े 2200 वाहनों को अकेले कश्मीर की तरफ भेजा गया। मार्ग पर वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण मार्ग पर सुबह छह बजे से शाम तक वाहनों की आवाजाही की अनुमति रही। इस कारण दिन भर मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। संवाद