पुंछ के गांव सलोत्री में सेना की तरफ से आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में भाग लेते ग्रामीण
- फोटो : कालाढूंगी में पुलिस के रोकने पर हंगामा करते युवक। संवाद
पुंछ। सेना ने शनिवार को जिले की हवेली तहसील के भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित गांव सलोत्री में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सलोत्री और आसपास के गांव के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। दिनभर चले इस चिकित्सा शिविर में सेना के चिकित्सकों ने विभिन्न रोगों से पीड़ित ग्रामीणों की शारीरिक जांच करने के बाद उन्हें निशुल्क दवाइयां प्रदान की। इस अवसर पर सेना के चिकित्सकों ने शिविर में आए लोगों को क्षेत्र में बदल रहे माैसम से होने वाले रोगों के बारे में जागरूक करने के साथ ही बचाव एवं उपचार की जानकारी दी। संवाद
पुंछ के गांव सलोत्री में सेना की तरफ से आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में भाग लेते ग्रामीण- फोटो : कालाढूंगी में पुलिस के रोकने पर हंगामा करते युवक। संवाद