फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पुंछ में अंजुम ए जाफरिया ने मनाया हजरत फातिमा जारा का शहीदी दिवस

Wed, 26 Nov 2025 02:01 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। पुंछ में शिया समुदाय के धार्मिक संगठन अंजुम-ए-जाफरिया की तरफ से मंगलवार दोपहर को पैगंबर-ए-इस्लाम मोहम्मद साहिब की बेटी फातिमा जारा का शहीदी दिवस श्रद्धा से मनाया गया। इस अवसर पर अंजुम ए जफरिया की तरफ से संगठन के अध्यक्ष मकसूद अहमद कुली, शफीक हुसैन बाबा और सैयद क्लब अब्बास की अगुवाई में बड़ी संख्या में सदस्यों ने भाग लिया। सर्वप्रथम देश और जम्मू-कश्मीर में अमन-चैन और पुंछ में एकता और भाई चारे की दुआ की। इसके बाद बाजार में आने जाने वाले लोगों में हलवा वितरित करने का क्रम शुरू किया जो शाम तक जारी रहा। इस अवसर पर मकसूद अहमद ने बताया कि हजरत फातिमा जारा की याद में इस प्रकार का आयोजन किया गया है। इससे पूर्व पिछले तीन दिनों से इमाम बारगाह में रात्रि मजलिसों का भी आयोजन किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें