फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: मोटर वाहन विभाग ने नियमों से खिलवाड़ करने वाले 38 वाहनों के ई-चालान काटे

Thu, 06 Nov 2025 02:07 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
पुंछ में मोटर वाहन विभाग के अ​धिकारी यातायात नियमों से ​खिलवाड़ कने वालों पर कारवाई करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुंछ। मोटर वाहन विभाग की तरफ से बुधवार को यातायात नियमों से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी एआरटीओ पुंछ बशारत महमूद के नेतृत्व में जिले के विभिन्न मार्गों पर व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया।
विज्ञापन

इस विशेष अभियान का उद्देश्य मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करना और पूरे क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना था। अभियान के दौरान प्रवर्तन टीमों ने वाहनों की आवाजाही पर सक्रिय रूप से नजर रखी और ओवरलोडिंग, वैध दस्तावेजों के अभाव, खतरनाक ड्राइविंग और अन्य यातायात उल्लंघनों से संबंधित उल्लंघनों की जांच की। इस दौरान 300 से अधिक वाहनों का गहन निरीक्षण किया गया। विभिन्न उल्लंघनों के लिए 38 वाहनों को 1,25,600 रुपये के ई-चालान जारी किए गए। दो वाहनों को मौके पर ही जब्त कर लिया गया। इसके अलावा विभाग ने बार-बार और गंभीर उल्लंघनों का पता चलने पर 13 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश की है। एआरटीओ बशारत महमूद ने वाहन मालिकों और चालकों से यातायात मानदंडों का कड़ाई से पालन करने, वैध दस्तावेज़ बनाए रखने और सुविधा से ज्यादा सुरक्षा को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें