फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: डीसी ने चंडक-मंडी मार्ग और उपजिला अस्पताल मंडी का निरीक्षण किया

Mon, 10 Nov 2025 01:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
पुंछ जिले के जिला विकास उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा मंडी उप जिला अस्पताल का का नीरिक्षण करते
विज्ञापन
पुंछ। डीसी अशोक कुमार शर्मा ने रविवार को मंडी तहसील का व्यापक दौरा किया। उन्होंने चंडक-मंडी मार्ग का निरीक्षण कर चल रहे मरमत एंव विकास कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सड़क की स्थिति का समग्र मूल्यांकन किया और लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) इम्तियाज अहमद मीर को निर्देश दिया कि वे सर्दियों और बर्फबारी की शुरुआत से पहले बिजली की तारों को बिछाने का काम जल्द से जल्द पूरा करें। उपायुक्त के साथ तहसीलदार मंडी अशफाक हुसैन, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन सुरनकोट इम्तियाज मीर, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन पुंछ शकील अहमद और अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें