पुंछ। ज़िले में अवैध खनन पर अंकुश लगाने के अपने निरंतर प्रयासों के तहत वीरवार देर शाम को पुंछ जिला पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों से गौण खनिजों के अवैध निष्कर्षण और परिवहन में संलिप्त पाए गए चार ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए हैं। यह कार्रवाई सार्वजनिक संसाधनों को प्रभावित करने वाली अवैध गतिविधियों पर कड़ी नज़र रखने के लिए पुलिस टीमों द्वारा नियमित जांच और गश्त के दौरान की गई। जब्त किए गए वाहनों के चालक कोई वैध अनुमति या खनन दस्तावेज़ प्रस्तुत करने में विफल रहे। सभी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को मौके पर ही ज़ब्त कर लिया गया और खनन विभाग को नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सूचित कर दिया गया। संवाद