फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: आठ मवेशी बचाए, दो तस्कर पकड़े, दो वाहन जब्त

Sat, 01 Nov 2025 02:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। गोवंशीय पशुओं के अवैध परिवहन एवं तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को जिला पुलिस पुंछ ने आठ गोवंशीय पशुओं को बचाया। इस अवैध कार्य में शामिल दो तस्करोंं दबोचा एवं दो वाहनों को जब्त किया।
विज्ञापन

दबोचे गए तस्कर वाहन चालकों की पहचान इदरीश खान पुत्र मोहम्मद सईद खान निवासी चंडक और खालिद रशीद पुत्र मोहम्मद रशीद निवासी सरल के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार दोपहर बाद पुंछ पुलिस की चौकी बांडी चेचियां की ओर से गुरुद्वारा नंगली और नूना बांडी के बीच नाका जांच के दौरान टाटा मोबाइल वाहन को रोका गया। जांच के दौरान दोनों वाहनों में आठ गोवंशीय पशु बिना वैध अनुमति के लादकर ले जा रहे थे। इस पर पशुओं को मुक्त कराने के साथी वाहनों को जब्त कर दोनों चालकों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें