पुंछ जिले के गांव सेढ़ी ख्वाजा में भालू के हमले में घायल महिला राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल मे
- फोटो : Samvad
पुंछ। जिले की मंडी तहसील के गांव सेड़ी खवाजा में भालू के हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई । जिसे देर शाम को राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है। घायल महिला की पहचान 35 वर्षिय परवीन अख्तर पुत्री मोहमद बशीर निवासी गांव सेडी खवाजा के रूप में हुई है। भालू हमले में महिला की पीठ और छाती पर गहरे आए हैं। वहीं आए दिन होने वाले जंगली भालूओं के हमले को लेकर घायल महिला के परिजनों और ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। इन लोगों खलील अहमद ,
आसिया, मोहम्मद बशीर घायल का पिता ने जिला प्रशासन से वाइल्ड लाइफ विभाग को जंगली भालूओं पर काबू पाने का आग्रह करते हुए इस बात का आरोप लगाया कि भालू उनके घरों में हमले कर रहे हैं। गांव में चार चार एवं छह छह भालू एक साथ घूमते हैं लेकिन वाइल्ड लाइफ विभाग का कोई वहां आता ही नहीं है।