पुंछ। जिला पुलिस पुंछ ने रविवार को सुरनकोट पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में बिना वैध अनुमति के रेत और बजरी ले जा रहे तीन टिप्परों को जब्त किया। जानकारी के अनुसार सुरनकोट तहसील में मुगलरोड पर स्थित मिर्जा मोड़ पर जांच के दौरान सुरनकोट पुलिस की एक टीम ने बफलियाज क्षेत्र से आ रहे तीन टिप्परों को रोका। तीनों वाहन रेत और बजरी से लदे हुए पाए गए। पुलिस ने टिप्पर मौके पर ही जब्त कर लिए। खनन विभाग को कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सूचित किया गया। संवाद