फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: मेंढर में पुलिस वाहन हादसे का शिकार, चार एसओजी जवान घायल

Sun, 26 Oct 2025 02:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। मेंढर में शनिवार देर शाम पुलिस का एक वाहन हादसे का शिकार हो गया। इससे वाहन में सवार चार एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) के जवान घायल हो गए। सभी को उप जिला अस्पताल मेंढर में भर्ती कराया गया है। यहां उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को मेंढर के गुरसाई पुलिस थाना क्षेत्र में एसओजी का वाहन चालक के नियंत्रण से बाहर होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इससे वाहन में सवार चार जवान घायल हो गए। मेडिकल अधिकारी डॉ. जावेद चौधरी का कहना है कि चारों जवानों की हालत खतरे से बाहर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें