फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पुंछ में सोशल मीडिया और पुलिस ने तीन दिन से लापता बच्चे को परिजनों से मिलाया

Sun, 24 Aug 2025 02:29 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। तीन दिन पहले पुंछ नगर से लापता हो गए एक 13 वर्षीय बच्चे को शनिवार को तीन दिन बाद सोशल मीडिया और पुलिस ने परिजनों से मिलाया। जिससे पिछले तीन दिनों से परेशान परिवार की खुशियां लोट आई। जानकारी के अनुसार उपजिला मेंढर के गांव कस्स बलाड़ी निवासी मोहम्मद अलताफ का 13 वर्षिय पुत्र गुलाम मुस्तफा पुंछ नगर से लापता हो गया था। उसे आखिरी बार पुंछ बस अडडे पर किसी ढाबे पर खाना खाते हुए देखा गया था। इस घटना के बाद शाम तक बच्चे का पता न चलने पर परिजनों ने जहां पुलिस को सूचना दी। वहीं बच्चे के फोटो सहित जानकारी को विभिन्न सोशल मीडिया ग्रुपस में भी प्रसारित करवाया। जिसके चलते आज उस बच्चे को सुरनकोट तहसील स्थित एक जियारत के पास देखा गया और कुछ लोगों ने बच्चे के पिता के मोबाईल पर फोन कर उसके बारे में जानकारी देने के साथ ही बच्चे की पिता से बात करवाई। जिसके उपरांत उस बच्चे को पुलिस की सहायता से उसके पिता तक पहुंचाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें