पुंछ। जिले में नशा तस्करी के खिलाफ जारी अभियान में शुक्रवार को पुलिस स्टेशन पुंछ ने एक नशा तस्कर को 10 ग्राम हेरोइन के साथ दबोचा। आरोपी की पहचान सदाकत अली पुत्र मोहम्मद शरीफ निवासी गांव चंडक तहसील हवेली जिला पुंछ के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पुंछ में मामला दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार दोपहर को पुंछ पुलिस स्टेशन की टीम ने नगर के बाहर काजीमोड़ा में एक विशेष नाका लगाया गाया था। इस दौरान पुलिस टीम गाड़ियों और पैदल चलने वालों की जांच कर रही थी। इस दौरान पुंछ से चंडक की ओर जा रहे उपरोक्त एक व्यक्ति को संदिग्ध रूप से घूमते हुए पाया गया और उसकी तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से लगभग 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। संवाद