फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पुंछ के तारिक खान को खेलों में विशेष योगदान के लिए मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

Thu, 27 Nov 2025 02:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले के जाने-माने खेल विस्तारक और इंटरनेशनल वॉलीबॉल कोच मोहम्मद तारिक को बुधवार को पुंछ में हुए एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने खेलों में विशेष योगदान के लिए सम्मानित करते हुए अल-कादिर अवॉर्ड दिया।जम्मू कश्मीर में वॉलीबॉल के खेल को अंतराष्ट्रीय स्तर पर नाम बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले तारिक को पुंछ के ज़िया उल उलूम ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस ने यह अवॉर्ड दिया। केन्द्र शासित प्रदेश के टॉप वॉलीबॉल क्लबों में से एक शहीद डी एस पी मंजीत सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल क्लब के संस्थापक एंव चेयरमैन मोहम्मद तारिक ने डिग्री कॉलेज कैंपस में निशुल्क प्रशिक्षण कक्षाएं चला रखी हैं जिनके माध्यम से सैकड़ों युवा लड़के-लड़कियों को वालीबाल में प्रशिक्षण के साथ साथ उन्हें बाहरी राज्यों में छात्रावृति पर दाखिले तक दिलवाए हैं। उनके प्रशिक्षण से पुंछ के कई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेल मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें