फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: बंदूक की सफाई करते समय गोली लगने से कांस्टेबल घायल

Wed, 20 Aug 2025 02:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
सैन्य अस्पताल राजोरी भेजा, हालत स्थिर
विज्ञापन

पुंछ। मेंढर में भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर मंगलवार को बंदूक की सफाई करते समय गोली लगने से बीएसएफ का जवान घायल हो गया। उसे तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद सैन्य अस्पताल राजोरी भेजा गया जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन

घायल जवान की पहचान कांस्टेबल नरोटे गणपत निवासी महाराष्ट्र के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार मंगलवार दोपहर बाद मेंढर की मनकोट तहसील के बलनोई क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर अग्रिम चौकी में ड्यूटी के दौरान बंदूक की सफाई करते समय गोली चलने से कांस्टेबल के बाएं पैर के अगले हिस्से में लग गई। वहां जवानों ने उसे तत्काल चिकित्सा केंद्र पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार दिया गया और उसके बाद इलाज के लिए सेना के जनरल अस्पताल राजोरी भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें