फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: 11 अनधिकृत लैबोरेटरी की सीलिंग का अभियान शुरू

Tue, 18 Nov 2025 02:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
पुंछ जिले के सुरनकोट में अना​धिकृत प्रयोगशालाओं की जांच करते अ​धिकारी
विज्ञापन
पुंछ। सुरनकोट ब्लॉक में सोमवार संचालित 11 अनधिकृत निजी स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं (एचसीएफ) के खिलाफ सीलिंग अभियान शुरू किया। डॉ. परवेज अहमद खान का कहना है कि यह कार्रवाई पुंछ जिले की प्रदूषण नियंत्रण समिति के संभागीय अधिकारी द्वारा हाल ही में किए गए निरीक्षण के बाद की गई है।
विज्ञापन

निरीक्षण रिपोर्ट से पता चला है कि कई नैदानिक प्रयोगशालाएं और स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएं जम्मू-कश्मीर प्रदूषण नियंत्रण समिति से अनिवार्य प्राधिकरण के बिना काम कर रही थीं और जैव-चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 के प्रावधानों का पालन नहीं कर रही थीं।
उपमंडल प्रशासन ने क्षेत्र के सभी स्वास्थ्य देखभाल प्रतिष्ठानों में जन स्वास्थ्य की सुरक्षा और नियामक मानकों को बनाए रखने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। प्राधिकारियों ने सभी निजी स्वास्थ्य सेवा संचालकों को दंडात्मक कार्रवाई से बचने के लिए अपेक्षित अनुमति प्राप्त करने और स्थापित मानदंडों का अनुपालन करने की सलाह दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें