फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: दो टाटा मैजिक ऑटो की भिड़ंत में नौ यात्री घायल

Wed, 05 Nov 2025 02:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
पुंछ जिले की मंडी तहसील के लारेन सड़क मार्ग पर आटो की ​भिंडंत मं घायल को अस्पताल लाते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुंछ/मेंढर। मंडी तहसील में मंगलवार को मंडी लौरन सड़क पर दो तेज रफ्तार टाटा मैजिक ऑटो की भिड़ंत होने से नौ यात्री घायल हो गए। घायलों को उप जिला अस्पताल मंडी लाया गया जहां उनका उपचार जारी है
विज्ञापन

घायलों की पहचान आसिया बेगम (21) पत्नी मोहम्मद इकबाल निवासी वफादारबेला, मोहम्मद दानिश (22) पुत्र मोहम्मद तारिक निवासी बराछड, मैहमूब अलही (17) पुत्र जुलफकार अहमद निवासी गोरानकप्लेरा, रशीद (40) पुत्र रहमान मलिक निवासी वफादारबेला, गुलाम अहमद (60) पुत्र अब गनी निवासी बराछड़, रईस चौधरी (22) पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी यूपी, नाजिया अख्तर (23) पुत्री अब्दुल सुभान निवासी बाराछड़, मोहम्मद रशीद (55) पुत्र निसार अहमद निवासी बाराछड़ और अब्दुल रशीद (65) पुत्र अब्दुल रहीम निवासी बराछड़ के रूप में हुई है। संवाद
जानकारी के अनुसार मंगलवार मंडी तहसील में मंडी लोरन सड़क पर स्थित गांव अढ़ाई कटठा में आमने-सामने से आ रहे दो टाटा मैजिक आटो की एक मोड़ पर टक्कर हो गई। दोनों ऑटो में सवार नौ यात्री घायल हो गए। इस हादसे को लेकर लोरन पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें