फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: शिविर लगाकर किया पूर्व सैनिकों और वीर नारियों की समस्याओं का निवारण

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ में पूर्व सैनिकों व वीर नारियों की रैली का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


पुंछ। सेना की पुंछ ब्रिगेड की तरफ से मंगलवार को नाटो ऑडिटोरियम में पूर्व सैनिक और वीर नारी रैली का आयोजन हुआ। इसमें स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर पूर्व सैनिक और वीर नारियों का मनोरंजन किया। जबकि, जिला प्रशासन के सहयोग से विभिन्न विभागों के स्टॉल एवं चिकित्सा शिविर भी लगाया गया। इसमें पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों की शारीरिक जांच कर उन्हें दवाइयां दी गईं।
विज्ञापन

दोपहर को पुंछ के नाटो ऑडिटोरियम में पूर्व सैनिक वीर नारी रैली का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में जिले भर के पूर्व सैनिकों और वीर नारियों ने भाग लिया। रैली में जम्मू कश्मीर लाइट इनफैंट्री रेजिमेंट सेंटर के रेजिमेंट कमांडर मुख्य अतिथि रहे। रैली में स्कूली बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम के बाद सैनिक कल्याण बोर्ड के अधिकारियों ने पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों की पेंशन सहित विभिन्न समस्याओं के निवारण के साथ केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। पूर्व कैप्टन मोहम्मद सादिक, कैप्टन अली मोहम्मद, हवलदार मोहम्मद बशीर, कैप्टन पुरुशोत्तम लाल का कहना था कि सेना समय-समय पर हम लोगों के लिए इस प्रकार की रैली का आयोजन कर समस्याओं को सुलझाने के साथ हमारा सम्मान करती है। इससे हमें बड़ी प्रसन्नता होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें