फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिड़की पर तिरंगा लटकाने के मामले में ग्रामीण हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के निकटवर्ती गांव अजोट में निर्माणाधीन मकान की खिड़की पर राष्ट्रीय ध्वज उल्टा टाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तिरंग को वहां से उतार मालिक को हिरासत में ले लिया। कई घंटे की पूछताछ के बाद उसे शाम को रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के आरोप में हिरासत में लिए गए बुजुर्ग ने बताया कि उसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। तिरंगे को उल्टा लटकाए जाने के बारे उनसे बताया कि यह बच्चों ने लगाया होगा। पुलिस ने इस मामले में बच्चों से बात की तो पता चला कि उन्हें तिरंगा खेतों में पड़ा हुआ मिला था। जिसे वह उठा कर लाए और निर्माणाधीन मकान की खिड़की में टांग दिया। घर वालों ने बताया कि हवा को अंदर आने से रोकने के लिए चादरों के साथ झंडे को भी लटका दिया था।
मंगलवार को सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने लगा था। इसमें निर्माणाधीन मकान की खिड़की पर मैली कुचैली चादरों, बैनर के साथ राष्ट्रीय ध्वज उल्टा लटका दिख रहा था। लोगों ने इस पर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए कमेंट करने लगे। इसके बाद पुलिस ने उस स्थान का पता लगाना शुरू कर दिया। दोपहर बाद उस मकान का पता लगा कर वहां से राष्ट्रीय ध्वज को उतारने के साथ मकान मालिक हिरासत में लिया गया। जिसे बाद में निर्दोष बताते हुए छोड़ दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच में पता चला की बुजुर्ग 65 साल का है। उसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। इसलिए उससे पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें