फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ: बालाकोट के जंगलों में आग, पाकिस्तान की ओर से आने की आशंका; बुझाने की कोशिशों के साथ भारतीय सेना सतर्क

Mon, 23 Nov 2026 12:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ

सार

आशंका है कि यह आग नियंत्रण रेखा के उस पार पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र से आई है। पूर्व में पाकिस्तानी सेना और आतंकी संगठन आतंकियों की सुरक्षित घुसपैठ सुनिश्चित करने के लिए ऐसी आग लगाते रहे हैं।
विज्ञापन
जंगल में लगी आग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुंछ के उपजिला मेंढर में नियंत्रण रेखा पर स्थित बालाकोट के अग्रिम जंगलों में रविवार देर शाम आग लग गई। आग ने एक बड़े क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके बाद क्षेत्र में तैनात सेना सतर्क हो गई। सेना ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। 

विज्ञापन


हालांकि, आशंका है कि यह आग नियंत्रण रेखा के उस पार पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र से आई है। पूर्व में पाकिस्तानी सेना और आतंकी संगठन आतंकियों की सुरक्षित घुसपैठ सुनिश्चित करने के लिए ऐसी आग लगाते रहे हैं। इसका उद्देश्य नियंत्रण रेखा पर बिछाई गई बारूदी सुरंगों को नष्ट करना होता है। भारतीय सेना ऐसे मंसूबों को हमेशा नाकाम करती है, पर इस आग से वन संपदा और वन्य प्राणियों को भारी हानि पहुंचती है।
विज्ञापन








 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें