फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ: मंडी में तीन मंजिला मकान में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Tue, 29 Nov 2022 04:01 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ

सार

पुंछ में मंगलवार-सोमवार की रात एक तीन मंजिला मकान में आग लग गई। इससे मकान में रखा सामान आग की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
Poonch - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के जिला पुंछ में आग लगने की घटना सामने आई है। जिले की मंडी तहसील में मंगलवार-सोमवार की रात एक तीन मंजिला मकान में आग लग गई। इससे मकान में रखा सामान आग की चपेट में आ गया। आसपास के लोगों और मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मंडी तहसील के गांव आजमाबाद जालियां में पीरजादा खुरशीद अहमद के तीन मंजिले मकान में आग लग लगी। घटना देर रात करीब एक बजे की बताई जा रही है। आग लगने का पता चलते ही आसपास के ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड के जवानों ने मौके पर पहुंच गई। टीन और लकड़ी का मकान होने से मकान का भारी नुकसान पहुंचा है। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें