फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पुंछ इलेवन ने श्रीनगर अकादमी को 8-2 से रौंदा

Thu, 22 Feb 2024 02:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
सेना की ओर से बार्डर बैटल हॉकी प्रतियोगिता का आगाज
विज्ञापन

लड़कों की आठ और लड़कियों की छह टीमें ले रहीं हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। सेना की ओर से जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग के सहयोग से बुधवार को बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल पुंछ में पहली बार्डर बैटल हॉकी प्रतियोगिता का आगाज हुआ। पहले दिन दो मुकाबले खेले गए। इसमें पुंछ इलेवन और जम्मू की टीम ने अपने-अपने मुकाबले जीत कर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

सेना की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का उद्देश्य युवा शक्ति को सही दिशा दिखाते हुए खेलों की ओर अग्रसर करना है। प्रतियोगिता में पुंछ जिले के अलावा पंजाब और हरियाणा की हॉकी की टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसमें लड़कों की आठ और लड़कियों की छह टीमें हैं। पहला मुकाबला पुंछ इलेवन और श्रीनगर हॉकी अकादमी के बीच खेला गया, जिसमें पुंछ ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए श्रीनगर को 8-2 से रौंद दिया। दूसरा मुकाबला जम्मू और पंजाब की टीम के बीच हुआ। इसमें जम्मू ने पंजाब को 3-2 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें