फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ में मेरा शहर मेरा अभिमान का आयोजन किया गया,सरमद हफीज ने पार्षदों की सुनी समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। उपराज्यपाल प्रशासन की तरफ से जिले में दो दिवसीय मेरा शहर-मेरी शान अभियान का आयोजन किया गया। इसमें डाक बंगला में कई प्रकार के जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त राहुल यादव और एसएसपी रमेश अंगराल ने की। जबकि युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग के आयुक्त सचिव सरमद हफीज मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

उन्होंने जिले के सभी विभागों के अधिकारियों को साथ लेकर डाक बंगला सभागार में नगरपालिका चेयरमैन और पार्षदों के साथ विकास हेतु उपायों, कार्यों, समस्याओं और लोगों की परेशानियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। पार्षदों ने बिजली, पानी, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार कराने, नगर की सड़कों की मरमत कराने और विकास कार्यों हेतु अधिक वित्तिय सहायता प्रदान करने की की मांग की। सरमद हफीज ने जिला स्तर पर हल हो सकने वाली समस्याओं को लेकर संबधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों में चेक वितरित किए। पहली बार मां बनी महिलाओं में बेबी किट्स और स्वरोजगार में ऋण पाने वालों में चेक वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें