फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैशनल कानफ्रैंस की पूर्व एम एल सी डा0शहनाज गनेई ने जिला परिषद के लिए मंडी से निर्दलिय प्रत्याशी नामांकन भरा गुपकार एलांईस पर साध

विज्ञापन
नेका नेता और पूर्व एमएलसी डॉक्टर शहनाज गनेई नमांकण दाखिल करने जाती हुईं। - फोटो : POONCH
विज्ञापन
पुंछ। जिला परिषद काउंसिल के तीसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। इसके पहले ही दिन मंडी तहसील में नेशनल कांफ्र्रेंस की पूर्व एमएलसी डॉकटर शहनाज गनेई ने निर्दलीय प्रत्याशी नामांकन पत्र जमा कराया। नामांकन पत्र जमा कराने के बाद मीडिया से बात करते हुए जहां डॉक्टर शहनाज गनेई ने स्पष्ट कि कि मैंने काफी समय पहले नेशनल कांफ्रेंस छोड़ दी है। अब मंडी के लोगों के विकास और उनके उत्थान के लिए डीडीसी चुनाव में उतर रही हूं।
विज्ञापन

गुपकार गठबंधन से जुड़े राजनीतिक दलों पर निशाना साधते हुए गनेई ने कहा कि चंद सप्ताह पहले जो राजनीतिक दल केंद्र सरकार से जम्मू-कश्मीर के लोगों की कुछ मांगों को पूरा न करने तक किसी भी राजनीजिक गतिविधि में भाग न लेने के दावे कर रहे थे। जिला परिषद के चुनाव की घोषण होते ही वह सभी दल न सिर्फ चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो गए हैं, बल्कि उन्होंने एक महागठबंधन बना लिया है। आपने देखा होगा कि अभी दूसरे तीसरे चरण का नामांकन हो रहे हैं तो उस गठबंधन में शामिल दलों के कई नेता निर्दलीय परचे भर रहे हैं। आने वाले दिनों में देखना इनके गठबंधन का क्या हाल होगा। न सिर्फ निचले स्तर पर, बल्कि ऊपरी स्तर पर भी इनका बुरा हाल होगा। क्योंकि कार्यकर्ता इस गठबंधन को स्वीकार नहीं कर रहे हैं।
जम्मू-कश्मीर में पंचायतीराज को तीन स्तरीय तौर पर लागू करने का स्वागत करते हुए शहनाज गनेई ने कहा कि इससे जहां निचले स्तर पर विकास होगा। वहीं इसमें महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने का स्वागत योग्य कदम है। क्योंकि देश में पचास प्रतिशत जनसंख्या महिलाओं की है और उनकी राजनीतिक सहभागिता के बिना संपूर्ण विकास असंभव है। मैं अपने मंडी क्षेत्र के विकास के लिए चुनाव में उतरी हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें