फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में विकास परिषद में महिलाओं के लिए पांच,ओपन के लिए छह और एस टी के लिए तीन पद आरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिला विकास परिषद चुनाव की तैयारियों का आगे बढ़ाते हुए उपायुक्त राहुल यादव की तरफ से रोस्टर जारी कर दिया गया। इसमें जिले में महिलाओं के लिए कुल पांच पद, ओपन के लिए छह और एसटी के लिए तीन पद आरक्षित किए गए हैं। इसमें महिलाओं के पांच पदों में दो एसटी महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। जिनमें बालाकोट, मंडी और नंगाली साहब सांई बाबा को महिलाओं के लिए ओपन कैटेगरी में रखा गया है। इसमें किसी भी जाति की महिला प्रत्याशी के तौर पर चुनाव में भाग ले सकती है।
विज्ञापन

जबकि लसाना और साथरा को एसटी महिलाओं के लिए रखा गया है। जहां से केवल एसटी की महिलाएं ही प्रत्याशी के तौर पर चुनाव में भाग ले सकती हैं। बफलियाज, लोरन, मेंढर ए, मेंढर बी, सुरनकोट बी और पुंछ को ओपन कैटेगरी में रखा गया है। जहां से कोई भी प्रत्याशी के तौर पर चुनाव में भाग ले सकता है। जबकि सुरनकोट ए, मेंढर सी और मनकोट को एसटी कैटेेगरी के लिए आरक्षित रखा गया है। जहां एसटी ही चुनाव में प्रत्याशी के तौर पर भाग ले सकेंगे। इस रोस्टर के जारी होने के साथ ही कई दिन से विकास परिषद के चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे कई लोगों के सपनों पर पानी फिर गया है। अगर हम अकेले बालाकोट की बात करें तो वहां के कम से कम पांच लोग कुछ दिन से सोशल मीडिया पर खुद को क्षेत्र से विकास परिषद के प्रत्याशी के रूप में प्रचारित कर रहे थे। रोस्टर जारी होने के साथ ही उनके समर्थन में कई दिन से कमेंट करने वालों ने अब बालाकोट से महिलाओं ने नाम आगे करते हुए कमेंट शुरू कर दिए हैं कि फलां महिला सही प्रत्याशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें