-नेकां के पूर्व विधायक एजाज जान ने मंडी तहसील के दूरदराज क्षेत्रों का किया दौरा
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। नेशनल कॉन्फ्रेंस के पूर्व विधायक और जम्मू के युवा प्रांतीय अध्यक्ष एजाज जान ने सोमवार को मंडी तहसील के दूरदराज क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने सरकार से बारिश-बर्फबारी से प्रभावित लोगों के लिए व्यापक पैकेज देने की मांग की।
जान ने मंडी फागला रोड पर पड़ते सवजियां, गागडियां, छंबर किनारी, डुन्नूगाम, बेदार, बलनई, बैला, त्रिचल, मरकोट, अडाई पीएमजीएसवाई सड़क, सेकलू, अराई पीरां, हवेली, मलिकां, लोरन, तांत्रियां, बेला बाला, बट्टलकोट, बाराछड, खाडपा, चिखडी बान, लोहिल बेला सहित अन्य इलाकों का दौरा कर बारिश और बर्फबारी के कारण घरों, जमीनों के साथ ही सड़कों को हुए नुकसान का जायजा लिया।
जान ने कहा कि आने वाले दिनों में बर्फबारी की भविष्यवाणी के चलते पहले से प्रभावित लोगों की स्थिति और गंभीर हो सकती है। इसलिए केंद्र सरकार और उप राज्यपाल सरकार को पीड़ित परिवारों के लिए व्यापक पैकेज की घोषणा करनी चाहिए। ऐसे उपाय तत्काल राहत प्रदान करने और प्रभावित लोगों के जीवन में सामान्य स्थिति की बहाली को सुविधाजनक बनाने के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से बर्फ और बारिश से प्रभावित समुदायों के साथ एकजुटता से खड़े होने और आवश्यक सहायता देने का आग्रह किया। उनके साथ खलील लोन, अब्दुल रजाक, प्रविंदर सिंह, बशीर अहमद, मुख्तार राठौड़, अब्दुल जबर, सलीम लोन, जेलानी, चौधरी शब्बीर, सादिक खान, बख्तावर मलिक, चौधरी नूर हुसैन भी थे।