फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी में कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास में नहीं आएगी कोई बाधा : कौल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। घाटी में लगातार हो रही आम नागरिकों की हत्याओं से कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास, कश्मीर के विकास और आतंकवाद को खत्म करने में किसी भी प्रकार की कोई बाधा नहीं आएगी। यह बात बुधवार को प्रदेश भाजपा के संगठन मंत्री अशोक कौल ने पुंछ दौरे के दौरान डाक बंगला में प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि राजोरी और पुंछ में आतंकी घटनाओं में सेना और पुलिस ने कड़े प्रयास किए हैं। आशंका है कि इन जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आतंकियों की मौजूदगी है और जल्द ही सेना व पुलिस उनको अंजाम तक पहुंचा देगी। अपने पुंछ प्रवास के बारे में कौल ने बताया कि हर महीने जिले में पार्टी की संगठनात्मक बैठकें आयोजित की जाती हैं। उसी तरह बीते दिन भी पुंछ में भाजपा की संगठनात्मक बैठक हुई है, जिसमें वह भी उपस्थित रहे हैं। संगठन मंत्री ने कहा कि पुंछ जिले में पार्टी का कार्य काफी अच्छी तरह चल रहा है और यहां के सभी कार्यकर्ता पूरी लगन से पार्टी के काम को आगे बढ़ा रहे हैं। इस मौके पर पार्टी नेता वरिंद्रजीत सिंह, जिला प्रधान मोहम्मद रफीक चिश्ती, पूर्व एमएलसी प्रदीप शर्मा और पार्टी प्रवक्ता सुनील गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें