पुंछ। पुलिस ने रविवार को सुरनकोट तहसील में मुगलरोड के रास्ते हो रही गोवंश तस्करी के तीन प्रयासों को विफल कर 18 गोवंशों को छुड़ाया। तीन वाहनों को जब्त कर तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस के अनुसार, बेहरामगला चौकी के क्षेत्र में चंडीमढ़ नाके पर पुलिस ने गोवंश से लोड तीन वाहनों को रोका। जांच में पशु ले जाने के अनुमति कागजात फर्जी पाए गए। पुलिस ने गोवंशों को मुक्त कराकर वाहन चालक सज्जाद अहमद निवासी सरल, वसीम सज्जाद निवासी चकत्रो और मोहम्मद शफीक निवासी चकत्रू, तीनों तहसील हवेली को गिरफ्तार कर लिया। सुरनकोट पुलिस का कहना है कि जांच शुरू कर दी गई है। संवाद