मेंढर। उपजिले में सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ शिजान भट की अध्यक्षता में सोमवार को एक बैठक हुई। इसमें सिविल सोसायटी और व्यापार मंडल के सदस्य भी शामिल हुए। एसडीपीओ ने कहा कि आप सभी अपने घरों और दुकानों के आसपास किसी भी गाड़ी खड़ी न होने दें। हो सके तो हर दुकानदार सीसीटीवी लगाए और रात में दुकानों के बाहर लाइट का बंदोबस्त करे। ताकि किसी भी तरह की चोरी या अप्रिय घटना पर नजर रखी जा सके, और इसको लेकर हम सभी को दिक्कत न आए। क्योंकि गलत किस्म के लोग कभी भी कोई वारदात को अंजाम दे सकते हैं। सिविल सोसायटी और व्यापार मंडल के सदस्यों ने भी कई सुझाव दिए। बैठक में एसएचओ मंजूर कोहली, बलराम शर्मा, मुस्तफा साबिर, मोहम्मद खुर्शीद, अशोक कुमार, संजय कुमार, मोहम्मद माहिया मौजूद रहे। संवाद