फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने वाहनों में लगे प्रैशर हार्नों के खिलाफ चलाया अभियान,दो दर्जन से अधिक हार्न उतारे

विज्ञापन
पुंछ में प्रैशर हार्न के खिलाफ पुलिस के अभियान के दोरान वाहनों से उतरे गए प्रैशर हार्न - फोटो : POONCH
विज्ञापन
पुंछ। पुलिस ने शनिवार को वाहनों में लगे प्रेशर हॉर्न के खिलाफ अभियान चालया। इस दौरान दो दर्जन से अधिक वाहनों से प्रेशर हॉर्न उतारेख् जबकि दर्जन भर हॉर्न उन्हीं वाहनों के पहियों के नीचे रखकर नष्ट कर दिए। वाहन चालकों को भविष्य में इन्हें न लगवाने के निर्देश दिए। एसएचओ सुरेश्वर देव सिंह की अगुवाई में पुलिस ने नाखां वाले चौराहे, शंकर नगर चौराहे और बस अड्डे के पास विशेष नाके लगाते हुए वहां से गुजरने वाले यात्री एवं निजी वाहनों को रोककर उनके हॉर्न की जांच की। इस दौरान जिस भी वाहन में प्रेशर हॉर्न पाया गया उसे उतार लिया गया। आनाकानी करने वाले वाहन चालकों के हॉर्न बल पूर्वक उतारने के बाद पहियों के नीचे रख कर नष्ट करने के बाद वाहन को आगे बढ़ने दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें