फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत पुलिस कर्मचारियों का एक दिवसिय अधिवेशन आयोजित किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। पुलिस के सेवानिवृत्त कर्मचारियों का शनिवार को अधिवेशन आयोजित किया गया। इसमें जिले भर से सैकड़ों की संख्या में सेवानिवृत्त पुलिस जवानों एवं अधिकारियों ने भाग लिया। अधिवेशन की अध्यक्षता सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी एसोसिएशन के जिला प्रधान सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह ने की, जबकि एसोसिएशन के राज्य प्रधान अजीत सिंह मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

इस दौरान उपस्थित सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों ने उन्हें समस्याओं से अवगत कराया। जबकि मुख्य अतिथि ने उपस्थित सदस्यों का आह्वान किया कि वह मांगों को पूरा कराने के लिए संघर्ष के लिए तैयार रहें, ताकि हम मांगों को पूरा करा सकें। सुरजीत सिंह ने कहा कि हम लोग वर्षों से वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग कर रहे हैं। न्यायालय में भी हमने मामला जीत लिया है, परंतु आज तक हमारी वेतन विसंगतियों को दूर नहीं किया गया है। न ही हमारे बच्चों के लिए नौकरियों में आरक्षण दिया गया है। आज हमने मांगों को लेकर आगे के संघर्ष हेतु विचार-विमर्श करते हुए आगे की रणनीति बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें