फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंढर में पुलिस ने बाहरी राज्यों के मजदूरों के लिए रोजा इफतारी का आयोजन किया

विज्ञापन
पुंछ जिले के मेंढर में पुलिस की तरफ से आयोजित इफ्तारी में भाग लेते बहरी राज्यों के मजदूर - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
पुंछ।वीरवार शाम को जिले के मेंढर सब डवीजन मुख्यालय में पिछले दो महीनों से अधिक समय से लाकडाउन के कारण फंसे हुए बाहरी राज्यों के मजूदरों के लिए पुलिस की तरफ से रोजा इफतारी का आयोजन किया गया।जिसमें मेंढर में मोजूद सैंकड़ों मजदूरों ने भाग लेते हुए सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए रोजा इफतार किया और उसके उपरान्त सबने मिल कर देश से कोरोना महामारी को समाप्त करने की दुआ मांगी।प्राप्त जानकारी के अनुसार आज एस एस पी पुंछ के निर्देश पर एस डी पी ओ मेंढर नीरज पडयार ने मेंढर कस्बे में मोजूद बाहरी राज्यों के मजदूरों के लिए रोजाइफतारी का आयोजन किया गया।जिसमें पिछले दो महीनों से बिना काम काज के मेंढर में फंसे मजूदरों ने भाग लिया।इस अवसर पर इन मजदूरों ने रोजा इफतार करने के उपरान्त सामूहिक निमाज अता की और दूआ मांगी।इस मजूदरों में शामिल बिहार के मोहम्मद यूसूफ,अलताफ अहमद,निजाम दीन,उत्तर प्रदेश के अब्दुर रशीद,रजाक आदि का कहना था कि जब से लाक डाउन लगा है तो हम बेरोजगार हो गए और तब से पुलिस हम लोगों को खाने पीने का सामान उपल्बध करा रही है और आज माहे रमजान में पुलिस ने हमें रोजा इफतारी करवाई है।जिसके लिए हम पुलिस के आभारी है।वहीं इस अवसर पर एस डी पी ओ मेंढर का कहना हैकि एस एस पी पुंछ के निर्देश पर हमने बाहरी राज्यों के मजूदरों को रोजाइफतार करवाया है क्योंकि लाक डाउन के कारण उनके पास कोई काम नहीं है पुलिस इनके खाने पीने का बंदोबस्त कर रही है आज हमने इन्हें रोजा इफतार करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुंछ जिले के मेंढर में पुलिस की तरफ से आयोजित इफ्तारी में भाग लेते बहरी राज्यों के मजदूर - फोटो : AMAR UJALA
पुंछ जिले के मेंढर में पुलिस की तरफ से आयोजित इफ्तारी में भाग लेते बहरी राज्यों के मजदूर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें