फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पुलिस अधिकारियों ने सुनीं लोगाें की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सार्वजनिक सामुदायिक भागीदारी समूह (पीसीपीजी) बैठकें आयोजित कीं। इसमें लोगों की समस्याएं सुनीं गई और उनका समानान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पुंछ जिले की मंडी तहसील के ब्लॉक साथरा में बैठक की अध्यक्षता डीएसपी मुख्यालय पुंछ नीरज शर्मा ने की। इसमें स्थानीय निवासियों की सक्रिय भागीदारी देखी गई। प्रतिभागियों ने कई मुद्दे उठाए और नागरिक मामलों और स्थानीय सुरक्षा से संबंधित चिंताओं को साझा किया। डीएसपी ने उपस्थित लोगों को आश्वासन दिया कि सभी वास्तविक शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने नए पेश किए गए आपराधिक कानूनों और साइबर अपराध जागरूकता के बारे में जनता को जागरूक किया। वहीं उपजिला मेंढर के बालाकोट, राहिलां, गोलद और धारग्लून के सीमावर्ती क्षेत्रों के नागरिकों के साथ भी पीसीपीजी बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन एसडीपीओ मेंढर, एसएचओ गुरसाई और आईसी पीपी बालाकोट ने किया। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। एसडीपीओ मेंढर ने प्रतिभागियों को तीन नए आपराधिक कानूनों, साइबर अपराध के खतरे और नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खतरे के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें