फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ नगर में एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंधित,उलंघन करने पर पचास हजार रूपय जुर्माना,छह महीनें की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। नगर को प्रदूषण मुक्त बनाने एवं नष्ट न होने वाले कचरा रहित बनाने के लिए नगर पालिका की तरफ से बड़ा कदम उठाने की तैयारी की गई है। इसके चलते एक जुलाई से नगर में सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। उसके उपरांत प्लास्टिक का प्रयोग करने वाले, बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

इसके अंतर्गत आरोपी से पचास हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। या उसे छह माह की जेल एवं दोनों सजाएं साथ-साथ देने की बात कही गई है। नगर में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध से लोगों एवं दुकानदारों को अवगत कराने के लिए बुधवार को दिन भर नगर पालिका की तरफ से एक वाहन पर लाउड स्पीकर लगा कर मुनादी करते हुए लोगों को इस प्रकार के प्लास्टिक का प्रयोग न करने का आह्वान किया गया है। वहीं इस बारे में नगर पालिका के प्रधान सुनील कुमार शर्मा का कहना है कि वैसे तो पूरे देश में ही इस प्रकार के सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध है, लेकिन उसके बावजूद कहीं कहीं इस प्रयोग किया जा रहा है। हमने पुंछ को प्रदूषण मुक्त बनाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें