फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पीओके की महिला को पाकिस्तानी सेना को सौंपा

Wed, 22 May 2024 06:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
- दो दिन पहले भारतीय सीमा क्षेत्र में एलओसी के लिया गया था हिरासत में
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की एक महिला को दो दिन बाद मानवीय आधार पर मंगलवार को चक्का दां बाग के रास्ते पाकिस्तानी सेना को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

पीओके के कोटली जिले के सखी नाथ गांव की रहने वाली नसीम फातमा (45) को भारतीय सेना ने शनिवार देर रात राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर के पुखेरनी गांव से हिरासत में लिया था। वह एलओसी के पास घूमती मिली थी। अधिकारियों ने कहा, जांच के बाद पाया गया कि वह अनजाने में भारतीय सीमा में प्रवेश कर गई थी। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने अपने पाकिस्तानी समकक्षों के साथ संपर्क स्थापित किया और महिला को दोपहर में चक्का-दा-बाग के रास्ते परिवार को पास लौटा दिया। जिस समय महिला को पाकिस्तानी सेना को सौंपा गया तो दोनों पक्षों के नागरिक अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें