फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वतन न लोट पाने से दुखी पी ओ के नगारिक पाकिस्तान और इमरान खान से हैं खफा

विज्ञापन
पुंछ जिले के सुरनकोट में अपने रिश्तेदारों के साथ पीओके नागरिक फतेह मोहम्मद। - फोटो : POONCH
विज्ञापन
पुंछ। पाकिस्तान की तरफ से पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर चक्कां दा बाग की राह-ए-मिलन पर बने गेट सोमवार को न खोले जाने के कारण पुंछ रावलाकोट बस सेवा में सवार होकर अपने वतन न लौट पाने से इस पार मौजूद पीओके नागरिक पाकिस्तानी सरकार और इमरान खान से बुरी तरह खफा हैं।
विज्ञापन

इन लोगों का कहना है कि हिंदुस्तानी हुकूमत और यहां के लोगों ने हमारे साथ बहुत अच्छा सलूक किया। हमारी हुकूमत और वजीर-ए-आजम ने हमें अपने वतन आने से रोक कर बहुत बुरा किया है। जम्मू कश्मीर में बसे अपने बरसों से बिछड़े रिश्तेदारों के पास एक महीना बिता कर उस पार पीओके जाने वाले 27 नागरिकों में शामिल फतेह मोहम्मद (73) जो कि एबटाबाद पाकिस्तान से बरसों के बाद सुरनकोट में अपने भतीजों व अन्य रिश्तेदारों से मिलने के लिए एक महीना पहले चक्कां दा बाग की राह ए मिलन के रास्ते आए थे। उनका कहना है कि हिंदुस्तान में हमें बड़ा प्यार और अपनापन मिला है मगर पाकिस्तानी हुकूमत ने हमारे साथ गैरों सा सलूक किया है। हम अपने वतन लौटना चाहते थे हमारा एक महीने का समय पूरा हो चुका है। वहां हमारे बच्चे परेशान हैं और यहां मैं परेशान हूं। मैं बीमार हुं मुझे पेशाब की थैली लगी है। क्या पता मेरी मौत ही हो जाए और मेरा मुर्दा ही खराब हो जाए। मैं कहता हूं पाकिस्तान को हिंदुस्तान के साथ अच्छे रिश्ते बनाने चाहिए । हम अपने वतन लौटना चाहते थे उन्होंने गेट ही नहीं खोले हमारा क्या कसूर है हमें इमरान खान की हुकूमत ने परमिट दिया तो हम इस पार आए हैं हमें वापस लेने के लिए गेट खोले जाने चाहिए । पाकिस्तान को एलओसी पर हालात बेहतर करने चाहिए। हमारी इमरान खान से इलतजा ह ैकि गेट खोले और हमें अपने वतन जाने दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें