फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश भर के बीस करोड़ घरों पर लैहराया जाएगा तिरंगा,जम्मू कश्मीर में चुनाव होने पर भा ज पा की होगी सत्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। भाजपा देश भर में 9 अगस्त से 15 अगस्त के बीच 20 करोड़ घरों पर तिरंगा लहराएगी। उसी प्रकार जम्मू-कश्मीर में भी हर घर तिरंगा लहराया जाएगा।
विज्ञापन

यह कहना है भाजपा के पूर्व एमएलसी और पुंछ के सभी मोर्चों के प्रभारी विबोध गुप्ता का, वह मंगलवार को यहां पार्टी के सभी मोर्चों के प्रमुखों की बैठक के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब भी जम्मू-कश्मीर में चुनाव होंगे तो भाजपा की ही सरकार बनेगी। हमारी ही सत्ता होगी और पुंछ के कार्यकर्ताओं का यह भी दावा है कि पुंछ की तीनों विधानसभा सीटें भाजपा की झोली में डालेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर स्थित पार्टी कार्यालय में सभी मोर्चा प्रमुखों की बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान मोहम्मद रफीक चिश्ती ने की, जबकि पार्टी के पूर्व एमएलसी और पुंछ के प्रभारी विबोध गुप्ता मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्हें पार्टी को पोलिंग बूथ तक मजबूत बनाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से जन विकास से लिए चलाई जा रही योजनाओं का पोलिंग बूथ तक लोगों को लाभ मिल रहा है कि नहीं, इस पर नजर रखने का आह्वान करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में पार्टी की तरफ से पोलिंग बोध प्रमुखों के बाद अब पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति की जाने वाली है। ताकि पार्टी को हर स्तर पर मजबूत बनाया जा सके। गुप्ता ने पार्टी पदाधिकारियों से हर घर तिरंगा को सफल बनाने के लिए आज से ही काम पर जुट जाने का भी आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें